कभी न तुझे हम गवारा करेंगे - जगदीश नलिन

जगदीश नलिनजगदीश नलिन21 Sept 1938

2 min read · 12.4K reads

कभी न तुझे हम गवारा करेंगे
जैसे भी होगा गुज़ारा करेंगे

चलेंगे क़दम जा सकेंगे जहाँ तक
तल्ख़ियों का बेशक नज़ारा करेंगे

हुए दूर तुझसे इक ज़माना हुआ
तुझे भूलकर न पुकारा करेंगे

हमें भी बे-ख़ता तूने जो रुसवा किया
किसी पे भरोसा न दुबारा करेंगे

ख़्वाब देखा हमने जो साथ तेरे
आँखॊं से अब हम शरारा करेंगे
जगदीश नलिन
About the poet

जगदीश नलिन

View profile & all 11 Poems / Stories