छायाभास - जगदीश गुप्त

जगदीश गुप्तजगदीश गुप्त

2 min read · 12.4K reads

बचपन में
काग़ज़ पर

स्याही की बूंद डाल
कोने को मोड़ कर
छापा बनाया

जैसा रूप
रेखा के इधर बना,
वैसा ही ठीक उधर आया।

भोर के धुंधलके में
ऎसी ही लगी मुझे
छतरीदार नाव के
साथ-साथ चलती हुई छाया ।
जगदीश गुप्त
About the poet

जगदीश गुप्त

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like