सब इतिहास हुई - इष्टदेव सांकृत्यायन

इष्टदेव सांकृत्यायनइष्टदेव सांकृत्यायन30 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

उड़ते-उड़ते ये दिन
मुँहजली निगोड़ी रातें,
पलिहर में ढेलवाँस
भाँजतीं मुलाक़ातें
सब इतिहास हुईं

रात-रात भर
धरन ताकना
और सोखना आँसू!
हर क़िताब के
हर पन्ने में
अक्स देखना धाँसू!

सत्य भूलकर
ढोते रहना
सपनों की सौगातें
विफल प्रयास हुईं!
 
साथ-साथ ही
बुनते रहना
कल के ताने-बाने!
बाबूजी पर दया
और
अपने टीचर को ताने!

बाहर आते ही
अफसर
होने की बातें
टूटी आस हुईं।
इष्टदेव सांकृत्यायन
About the poet

इष्टदेव सांकृत्यायन

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like