मुलम्मा' की अँगूठी - नज़्म

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

चाँदी की अँगूठी पे जो सोने का चढ़ा झोल

ओछी थी लगी बोलने इतरा के बड़ा बोल

ऐ देखने वालो तुम्ही इंसाफ़ से कहना

चाँदी की अँगूठी भी है कुछ गहनों में गहना

चाँदी की अँगूठी के न मैं साथ रहूँगी

वो और है मैं और ये ज़िल्लत न सहूँगी

मैं क़ौम की ऊँची हूँ बड़ा मेरा घराना

वो ज़ात की घटिया है नहीं उस का ठिकाना

मेरी सी कहाँ चाशनी मेरा सा कहाँ रंग

वो मोल में और तोल में मेरे नहीं पासँग

मेरी सी चमक उस में न मेरी सी दमक है

चाँदी है कि है राँग मुझे इस में भी शक है

ये सुनते ही चाँदी की अँगूठी भी गई जल

अल्लाह-रे मुलम्मे की अँगूठी तेरे छल-बल

सोने की मुलम्मे पे न इतरा मेरी प्यारी

दो दिन में भड़क उस की उतर जाएगी सारी

कुछ देर हक़ीक़त को छुपाया भी तो फिर क्या

झूटों ने जो सच्चों को चढ़ाया भी तो फिर क्या

मत भूल कभी असल तू अपनी अरी अहमक़

जब ताव दिया जाएगा हो जाएगा मुँह फ़क़

सच्चे की तो इज़्ज़त ही बढ़ेगी जो करें जाँच

मशहूर मसल है कि नहीं साँच को कुछ आँच

खोने को खरा बन के निखरना नहीं अच्छा

छोटे को बड़ा बन के उभरना नहीं अच्छा

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like