हल्का-फुल्का सा बदन
बूटा सा क़द
उस पे ग़रारे का बोझ
नाक की लौंग चमकती हुई हीरे की कनी
और कानों में महकती हुई ताज़ा चम्पा
आँख पर मोटे से शीशे की पुरानी ऐनक
गाल में पान दबा
एक आँचल में बंधे थोड़े से टूटे पैसे
नेफ़े में अड़से हुए नोट करारे दो-चार
और क़मर-बंद में चाबी का वो भारी गुच्छा
रात दिन एक ही काम
घर-गृहस्ती में मज़े से मसरूफ़
तुम कहीं पिछले जनम शहद की मक्खी तो न थीं








