मैं और आदम
वहाँ पुराने पेड़ के नीचे
रोज़ इकट्ठा होते थे
वो लकड़ी से
पहिए और शहतीर बनाया करता था
मैं पेड़ों और फूलों से
रंग कशीद किया करती थी
फिर हम दोनों ने मिल कर
इक पेशा ईजाद किया
और एक क़बीला जनम दिया
जब से अब तक
हम को एक नसब-नामे की ज़रूरत है
मैं और आदम
वहाँ पुराने पेड़ के नीचे
रोज़ इकट्ठा होते थे
वो लकड़ी से
पहिए और शहतीर बनाया करता था
मैं पेड़ों और फूलों से
रंग कशीद किया करती थी
फिर हम दोनों ने मिल कर
इक पेशा ईजाद किया
और एक क़बीला जनम दिया
जब से अब तक
हम को एक नसब-नामे की ज़रूरत है

ये नाज़ुक सी मिरे अंदर की लड़कीअजब जज़्बे अजब तेवर की लड़की
वहशत सी वहशत होती हैज़िंदा हूँ हैरत होती है
यूँही किसी के ध्यान में अपने आप में गाती दो-पहरेंनर्म गुलाबी जाड़ों वाली बाल सुखाती दो-पहरें
मैं फूल फूल सफ़र कर रही थी ख़्वाबों काफुवार लाई थी तोहफ़ा नए गुलाबों का
मैं अपने अज़ाब लिख रही थीज़ख़्मों का हिसाब लिख रही थी