जाने क्या आसेब था पत्थर आते थे

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

जाने क्या आसेब था पत्थर आते थे

रात गए कुछ साए छत पर आते थे

सुब्ह वो क्यारी फूलों से भर जाती थी

तुम जिस की बेलों में छुप कर आते थे

मैं जिस रस्ते पर निकली उस रस्ते में

सहराओं के बीच समुंदर आते थे

चाँद की धीमी धीमी चाप उभरते ही

सारे सपने फूल पहन कर आते थे

इस से मेरी रूह में उतरा ही न गया

रस्ते में दो गहरे सागर आते थे

ख़्वाबों के याक़ूत से पोरें ज़ख़्मी हैं

रास मुझे कब ऐसे ज़ेवर आते थे

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय