नज़्र-ए-'इक़बाल' - नज़्म

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

ऐ मिरे आगही के पयम्बर

मैं तुझे कौन से हर्फ़ की नज़्र दूँ

हर्फ़ बंजर हैं

जज़्बों से सच्चाइयाँ छिन गईं

ख़्वाब उड़ती हुई धूल की तरह

आँखों में चुभते हैं

गोया ज़बाँ रेत का एक तूदा

बयाँ सख़्त पथरीले साहिल पे फैली हुई

बे-समर झाड़ियाँ

अपने बे-फ़ैज़ साए से ख़ुद मुंजमिद

फ़हम-ओ-इदराक-ओ-एहसास यूँ बे-असर

जैसे मैं इक खंडर

और तू मुझ में लफ़्ज़ों का ज़िंदा शजर

अपनी पुर-पेच बाँहों से साया-फ़गन

और मैं बे-ख़बर

मेरे ज़िंदा शजर

तेरे साए में आइंदगाँ की महक

तेरी सरसर में भी रफ़्तगाँ की गरज

तेरे फल-फूल दहकी हुई आगही

आगही से नुमू और नुमू से ख़ुदी

मुंजमिद मौसमों में हमारे लिए

रौशनी की ख़बर

मेरे ज़िंदा शजर

मेरे ज़िंदा शजर

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like