मुझको जीने का इक वो हुनर दे गया - मोहम्मद इरशाद

इरशाद अज़ीज़इरशाद अज़ीज़21 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads


मुझको जीने का इक वो हुनर दे गया
मेरी बातों में कैसा असर दे गया

अब तो हर शह ज़माने की अच्छी लगे
जाने कैसी मुझे ये नज़र दे गया

चाहे मिट्टी का कच्चा घरौंदा सही
मैं तो बेघर था मुझको वो घर दे गया

उस से मंज़िल का अपनी पता पूछा था
ख़त्म होता नहीं जो सफर दे गया

मुझसे परवाज़ का हौंसला छीन कर
किस लिए मुझे बालो-पर दे गया

उस पे आख़िर मैं कैसे यकीं न करूँ
वो अना के लिये अपना सर दे गया

मुझसे सब-कुछ मेरा छीन कर ले गया
और बदले में दुनिया का डर दे गया

देखो आते हैं ‘इरशाद’ इधर से भी
हमको झोंका हवा का ख़बर दे गया
इरशाद अज़ीज़
About the poet

इरशाद अज़ीज़

View profile & all 23 Poems / Stories

More from इरशाद अज़ीज़

  1. ज़िन्दगी ख़ामोश कहाँ - मोहम्मद इरशाद

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  2. मन रो सरणाटो - इरशाद अज़ीज़

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  3. दुनिया में यूँ भी हमने गुज़ारी है ज़िन्दगी - मोहम्मद इरशाद

    दुनिया में यूँ भी हमने गुजारी है ज़िन्दगीअपनी कहाँ है जैसे उधारी है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  4. रोतों का तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल है - मोहम्मद इरशाद

    रोतों को तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल हैबिछड़ो को तुम मिलाओगे अच्छा ख़याल है

    12.4K reads
  5. आप भी मेरी तरह हर ग़म में मुस्कराइये - मोहम्मद इरशाद

    आप भी मेरी तरह हर गम में मुस्कराइयेइस तरह हर हाल में जीने का लुत्फ उठाइये

    12.4K reads