उठो ये मंज़रे-शब ताब देखने के लिए - इरफ़ान सिद्दीकी

इरफ़ान सिद्दीकीइरफ़ान सिद्दीकी8 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

उठो ये मंज़रे-शब ताब देखने के लिए
कि नींद शर्त नहीं ख्वाब देखने के लिए

अजब हरीफ़ था मेरे ही साथ डूब गया
मेरे सफ़ीने को ग़र्क़ाब देखने के लिए

वो मर्हला है कि अब सैले-खूं पे राज़ी हैं
हम इस ज़मीन को शादाब देखने के लिए

जो हो सके तो ज़रा शह सवार लौट के आएँ
पयादगां को ज़फ़रयाब देखने के लिए

कहाँ है तू कि यहाँ जल रहे हैं सदियों से
चरागे-दीदा-ओ-मेहराब देखने के लिए
इरफ़ान सिद्दीकी
About the poet

इरफ़ान सिद्दीकी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from इरफ़ान सिद्दीकी

  1. क़िस्सा मुख़्तसर करता हूँ - इरफ़ान सिद्दीकी

    ख़ुश-मिज़ाजी मुझ पे मेरी बे-दिली का जब्र हैशौक़-ए-बज़्म-आराई भी तेरी कमी का जब्र है

    12.4K reads
  2. होशियारी दिल-ए-नादान बहुत करता है - इरफ़ान सिद्दीकी

    होशियारी दिल-ए-नादान बहुत करता हैरंज कम सहता है एलान बहुत करता है

    12.4K reads
  3. वो जो इक शर्त थी वहशत की - इरफ़ान सिद्दीकी

    वो जो इक शर्त थी वहशत की, उठा दी गई क्यामेरी बस्ती किसी सेहरा में बसा दी गई क्या

    12.4K reads
  4. मेरे होने में किसी तौर से शामिल हो जाओ - इरफ़ान सिद्दीकी

    मेरे होने में किसी तौर से शामिल हो जाओतुम मसीहा नहीं होते हो तो क़ातिल हो जाओ

    12.4K reads
  5. खुश्बू की तरह साथ लगा ले गई हमको - इरफ़ान सिद्दीकी

    खुश्बू की तरह साथ लगा ले गई हमकोकूचे से तेरे बादे-सबा ले गई हमको

    12.4K reads