ज़ुल्फ़ को था ख़याल बोसे का

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

ज़ुल्फ़ को था ख़याल बोसे का

ख़त ने लिक्खा सवाल बोसे का

दोहरे पत्तों के ज़ेर-ए-साया हुआ

सब क़लम-बंद हाल बोसे का

चश्मक-ए-ख़ाल-ए-रुख़ ने साफ़ कहा

है तबस्सुम मआल बोसे का

सब्ज़ा-ए-नौ-दमीदा ने मारा

गिर्द-ए-रुख़्सार जाल बोसे का

रह गया तेरे मुखड़े पर बाक़ी

अब मकाँ ख़ाल ख़ाल बोसे का

हो ग़ज़ब अपने बाल नोच लिए

है ये सारा वबाल बोसे का

तेरे ग़ुस्से से अब कोई 'इंशा'

छोड़ता है ख़याल बोसे का

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories