देखना जब मुझे कर शान ये गाली देना

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

देखना जब मुझे कर शान ये गाली देना

किस से तुम सीखे हो हर आन ये गाली देना

इख़्तिलात आप से और मुझ से कहाँ का ऐसा

वाह जी जान न पहचान ये गाली देना

अब तो नादाँ हो सुना चाहो सो प्यारे कह लो

पर तुम्हें होवेगा नुक़सान ये गाली देना

आख़िरश होगी जो उन पर तो किसे भावेगा

चंद रोज़ और ही मेहमान ये गाली देना

तोहमत-ए-बोसा अबस देती हो मंज़ूर जो हो

कर के बे-फ़ाएदा बोहतान ये गाली देना

दीजिए दीजिए है ऐन सआ'दत अपनी

आशिक़ों पर तो है एहसान ये गाली देना

तेरे ग़ुस्सा से जो 'इंशा' हो ख़फ़ा नाहक़ है

हाँ तुझे चाहिए नादान ये गाली देना

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories