अमरद हुए हैं तेरे ख़रीदार चार पाँच

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

अमरद हुए हैं तेरे ख़रीदार चार पाँच

दे ऐसे और हक़ मुझे अग़्यार चार पाँच

जब गुदगुदाते हैं तुझे हम और ढब से तब

सहते हैं गालियाँ तिरी ना-चार चार पाँच

कल यूँ कहा कि टुक तू ठहर ले तो बोले आप

हैं मुंतज़िर मिरे सर-ए-बाज़ार चार पाँच

ओ जाने वाले शख़्स टुक इक मुड़ के देख ले

याँ भी तड़प रहे हैं गुनाहगार चार पाँच

सय्याद ले ख़बर कि दिया चाहते हैं जान

कुंज-ए-क़फ़स में ताज़ा गिरफ़्तार चार पाँच

म्याँ हम भी कोई क़हर हैं जब देखो तब लिए

बैठे हैं अपने पास तरहदार चार पाँच

चुपके से तुम जो कहते हो हैं अपने आश्ना

शोला भभूके और धुआँ-धार चार पाँच

हर एक उन से शोख़ है क्या ख़ूब बात हो

लग जाएँ तेरे हाथ जो यक-बार चार पाँच

तू उन को चाह छोड़ मुझे वाछड़े चे-ख़ुश

रक्खे हैं मेरे वास्ते दिलदार चार पाँच

है काम एक ही से वो चूल्हे में सब पड़ें

सदक़े किए थे ऐसे वो फ़िन्नार चार पाँच

साहिब तुम्हीं तुम्हीं नहीं हरगिज़ नहीं नहीं

मुझ को नहीं नहीं नहीं दरकार चार पाँच

'मीर' ओ 'क़तील' ओ 'मुसहफ़ी' ओ 'जुरअत' ओ 'मकीं'

हैं शायरों में ये जो नुमूदार चार पाँच

सो ख़ूब जानते हैं कि हर एक रंग के

'इंशा' की हर ग़ज़ल में हैं अशआर चार पाँच

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories