फुटकर शेर - इंशा अल्लाह खां

इंशा अल्लाह खांइंशा अल्लाह खां

7 min read · 12.4K reads

1.
सज गर्म, जबीं गर्म, निगह गर्म, अदा गर्म ।
वोह सरसे है ता नाख़ुने पा, नामे ख़ुदा गर्म ।।
2.
परतौसे चाँदनी के है सहने बाग ठंडा ।
फूलों की सेज पर आ, करदे चिराग़ ठंडा ।।
3.
लेके मैं ओढ़ूँ, बिछाऊँ, लपेटूँ क्या करूँ ?
रूखी, फीकी, सूखी, साखी महरबानी आपकी ।।
4.
ख़याल कीजिए क्या आज काम मैंने किया ।
जब उनने दी मुझे गाली, सलाम मैंने किया ।।
5.
कोई दुनिया से क्या भला माँगे ।
वह तो बेचारी आप न्ण्गी है ।।
6.
गर यार मय पिलाए तो फिर क्यों न पीजिए ।
ज़ाहिद नहीं, मैं शेख नहीं, कुछ वली नहीं ।।
7.
अजीब लुत्फ़ कुछ आपस की छेड़ छाड़ में है ।
कहाँ मिलाप में वह बात जो बिगाड़ में है ।।
8.
झिड़की सही, अदा सही, चीनेजबीं[1] सही ।
यह सब सही, पर एक नहीं की नहीं नहीं ।।
9.
गर नाज़नीं कहने से बुरा मानते हो आप ।
मेरी तरफ़ तो देखिए, मैं नाज़नीं सही ।।
10.
जिगर की आग बुझे जिससे जल्द वो शय[2] ला ।
लगा के बर्फ़ में साक़ी ! सुराहिए मय ला ।।
11.
नज़ाकत उस गुलेराना की देखिए इंशा !
नसीमे सुबह जो छू जाए रंग हो जाए मैला ।।
12.
है ज़ोरे हुस्न से वोह निहायत घमंड पर ।
नामे ख़ुदा निगाह पड़े क्यों न डंड पर ।।
13.
यह जो महन्त बैठे हैं राधा के कुंड पर ।
औतार बन के गिरते हैं परियों के झुंड पर ।।
14.
ग़ुस्से में हमने तेरा बड़ा लुत्फ़ उठाया ।
अब तो अमूमन[3] और भी तक़सीर[4] करेंगे ।।
इंशा अल्लाह खां
About the poet

इंशा अल्लाह खां

इंशा अल्लाह खां

View profile & all 8 Poems / Stories

More from इंशा अल्लाह खां

  1. कमर बांधे हुए चलने पे यां सब यार बैठे हैं - इंशा अल्लाह खां

    कमर बांधे हुए चलने को याँ सब यार बैठे हैं ।बहोत आगे गए, बाक़ी जो हैं तैयार बैठे हैं ।।

    12.4K reads
  2. झूठा निकला करार तेरा - इंशा अल्लाह खां

    झूठा निकला क़रार तेराअब किसको है ऐतबार तेरा

    12.4K reads
  3. ज़ोफ आता है दिल को थाम तो लो - इंशा अल्लाह खां

    ज़ो’फ आता है दिल को थाम तो लोबोलियो मत मगर सलाम तो लो

    12.4K reads
  4. अच्छा जो ख़फा हमसे हो तुम ए सनम अच्छा - इंशा अल्लाह खां

    अच्छा जो खफा हम से हो तुम ऐ सनम अच्छालो हम भी न बोलेंगे खुदा की क़सम अच्छा

    12.3K reads
  5. छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनो - इंशा अल्लाह खां

    छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनोबात में तुम तो ख़फ़ा हो गये, लो और सुनो

    12.4K reads