सस्ती नज़्म - नज़्म

इंजील सहीफ़ाइंजील सहीफ़ा

1 min read · 12.4K reads

कैसे मातम करूँ

कैसे नौहे लिखूँ

कैसे रूहों की चीख़ों से नज़्में बुनूँ

जागती बैन करती हवाओं से

जा कर लिपट जाऊँ क्या

किरची किरची ये ख़्वाबों के आ'ज़ा जो बिखरे पड़े हैं

उन्हें देख कर फिर पलट जाऊँ क्या

अपने अक़दार से क़ौल-ओ-इक़रार से पीछे हट जाऊँ क्या

मुझ को इक़रार है

मैं ने ख़्वाबों में बिछड़े कई ख़्वाब-चेहरे लिखे ही नहीं

मैं ने हाथों में पकड़े किसी हाथ के ख़ौफ़ लिखे नहीं

मैं ने आँखों से बहते लहू-रंग को लाल लिक्खा नहीं

मैं ने अब तक किसी कोख वीरानी का हाल लिक्खा नहीं

क्यूँ ये वहशी क़लम मेरे विज्दान में नज़्म बोता नहीं

मेरे इल्हाम से ये जो लिपटा हुआ ख़ौफ़ का अक्स है क्यूँ ये सोता नहीं

अब कोई हादिसा हो भी जाए अगर तो भी होता नहीं

नज़्म लिक्खूँ मगर

अब मिरे शहर में नज़्म लिखने पे कोई भी रोता नहीं

इंजील सहीफ़ा
About the poet

इंजील सहीफ़ा

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like