कोई गा दे मीठी लोरी सजन

इंजील सहीफ़ाइंजील सहीफ़ा

1 min read · 12.4K reads

कोई गा दे मीठी लोरी सजन

मिरी भर दे नैन कटोरी सजन

कभी भोर समय मिरे हाथ पे बाँध

तिरे हाथ पे लिपटी डोरी सजन

वही जिस का तन-मन छाई सा

तुझे चाँद लगे वही छोरी सजन

किसी पीर फ़क़ीर की कुटिया से

मिली धन-दौलत की बोरी सजन

मिरी उर्दू के सब बोल तिरे

तिरी हिन्दी भाषा मोरी सजन

मिरी चुनरी लीरम-लेर हुई

हुआ रंग बसंती चोरी सजन

तिरे भगवत-गीता और क़ुरआन

हुई अब 'इंजील' भी तोरी सजन

इंजील सहीफ़ा
About the poet

इंजील सहीफ़ा

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like