अन-छूई कथा - नज़्म

इंजील सहीफ़ाइंजील सहीफ़ा

1 min read · 12.4K reads

मैं कोई ख़्वाब लिखूँ कहानी में बीती किसी रात का

कहकशाओं की नगरी से गुज़रे हुए

रात ओढ़े हुए इक हसीन साथ का

इस गगन की कथा भी लिखूँ

जिस पे नैनों के झिलमिल दिए जगमगा उठे थे

जिस पे बादल हमारी तरह खिलखिला उठे थे

जिस पे कोहरे की चादर तले चाँद चुप-चाप था

और कहीं दूर मुरली पे बजता कोई साज़ था

वो जो ख़्वाहिश सी बहती हुई कासनी नहर थी

वो जो आँखों से कोसों परे अन-छूई सेहर थी

हाँ वही हाँ वही हाँ वही क़हर थी

मुझ को बाँहों में अपने छुपाए हुए

बर्फ़ की सिलवटों से सरकते हुए

धुँद ओढ़े हुए

दूधिया रौशनी से परे

चाँद की ओट में

तेरे पहलू में सिमटी हुई

रात ख़ामोश थी

मैं भी मीरा के जैसी किसी कृष्ण की योगिनी थी मगर

मैं भी निर्दोश थी

इंजील सहीफ़ा
About the poet

इंजील सहीफ़ा

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like