साफ़ क़ासिद को वाँ जवाब मिला
मेरे ख़त का यही जवाब मिला
आज ज़र्रे को आफ़्ताब मिला
कि मुझे साग़र-ए-शराब मिला
कहते हैं सुब्ह-दम वो देख के मुँह
जा-ए-आईना आफ़्ताब मिला
बे-सबात अपनी बज़्म-ए-ऐश जो है
शीशा-ए-मय की जा हबाब मिला
बख़्त ने पाई जब कि बेदारी
मेरे पा-ए-तलब को ख़्वाब मिला
हो गया दिल जो आबला साक़ी
समझे हम शीशा-ए-शराब मिला
गोर भी खुद रही है मेहर के साथ
आप ख़ुश हो गए ख़िताब मिला
कब से 'नासिख़' ये जुस्तुजू है मुझे
आज वो ख़ानुमाँ-ख़राब मिला








