क़ामत-ए-यार को हम याद किया करते हैं

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

क़ामत-ए-यार को हम याद किया करते हैं

सर्व को सदक़े में आज़ाद किया करते हैं

ज़ुल्फ़-ए-शब-रंग को हम याद किया करते हैं

शब-ए-तारीक में फ़रियाद किया करते हैं

निगह-ए-यार को हम याद किया करते हैं

देख कर बर्क़ को फ़रियाद किया करते हैं

कूचा-ए-यार को हम याद किया करते हैं

जा के गुलज़ार में फ़रियाद किया करते हैं

घर जो बे-यार है वीराँ तो तसव्वुर में मुदाम

ख़ाना-ए-दिल को हम आबाद किया करते हैं

रश्क से नाम नहीं लेते कि सुन ले न कोई

दिल ही दिल में उसे हम याद किया करते हैं

गुज़रे हैं कूचा-ए-काकुल से सबा के झोंके

निकहत-ए-गुल को जो बर्बाद किया करते हैं

होते हैं जाते ही मकतब में परी-रू ख़ूँ-रेज़

क्या ये जल्लादों को उस्ताद किया करते हैं

फूँक दें नाला-ए-सोज़ाँ से अगर चाहें क़फ़स

हम फ़क़त ख़ातिर-ए-सय्याद किया करते हैं

होती है आफ़त-ए-ख़त क़हर-ए-ख़ुदा से नाज़िल

ये सनम हम पे जो बेदाद किया करते हैं

मलक-उल-मौत अगर कहिए उन्हें तो है बजा

क़त्ल बे-तेग़ परी-ज़ाद किया करते हैं

तू वो सय्याद है जो वार के तुझ पर लाखों

ताएर-ए-रूह को आज़ाद किया करते हैं

इंतिक़ाम इस का कहीं ले न फ़लक डरता हूँ

झूटे वा'दों से जो वो शाद किया करते हैं

तेरा दीवान है क्या सामने उन के 'नासिख़'

जो कि क़ुरआन पे ईराद किया करते हैं

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like