क़दह लिए हुए गुल मिस्ल-ए-बादा-ख़्वार आया

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

क़दह लिए हुए गुल मिस्ल-ए-बादा-ख़्वार आया

ख़िज़ाँ चमन से गई मौसम-ए-बहार आया

किसी तरीक़ से दिल में अगर ग़ुबार आया

हुआ यक़ीन ये मुझ को वो शह-सवार आया

तमाम उम्र यूँ ही हो गई बसर अपनी

शब-ए-फ़िराक़ गई रोज़-ए-इंतिज़ार आया

गुल-ए-सवार-ओ-पयादा शिकस्त खा गए सब

चमन में जब तन-ए-तन्हा वो शहसवार आया

ख़बर करे कोई ज़ाहिद को आए बहर-ए-मदद

शिकस्त-ए-तौबा को फिर मौसम-ए-बहार आया

शराब क्यों न चले फ़स्ल-ए-गुल में ऐ ज़ाहिद

कि नहरें जारी हुईं मौसम-ए-बहार आया

दिए फ़लक ने मिरे सर को कटते ही गुल-दाग़

गिला नहीं कोई पाँव तले जो ख़ार आया

चमन में कोई गुल-ए-तर जो शाख़ पर देखा

तो मुझ को याद वो महबूब नय-सवार आया

कभी जो सैर-ए-चमन को वो नय-सवार गया

गुल-ए-पियादा ये समझे कि गुल-सवार आया

लब उस के पिस्ता ज़क़न सेब आँखें हैं बादाम

खुले जो दाँत हँसी में नज़र अनार आया

जो गोश-ए-गुल न सुने बाग़ में तो क्या चारा

क़फ़स से नाला-ए-बुलबुल हज़ार बार आया

तिरी सवारी में कब पंज शाख़े हैं ऐ सर्व

जिलौ में सेहन-ए-गुलिस्ताँ से है चिनार आया

शिकस्त पाई है तौबा की तरह उस को भी

हमारे पास जो ऐ मय-कशो ख़ुमार आया

ये नाज़ुकी के हैं मा'नी के बाग़ में वो गुल

क़रीब आतिश-ए-गुल जो गया बुख़ार आया

कभी न क़तरा दिया तू ने साक़िया मुझ को

उधर न आतिश-ए-मय का कोई शरार आया

मिसाल-ए-संग-ए-गराँ जाँ नहीं जो बैठ रहूँ

कि इस जहान में हूँ सूरत-ए-शरार आया

लगा जो तीर तिरा सीना-ए-मुशब्बक में

मैं ख़ुश हुआ कि मिरे दाम में शिकार आया

दिखा के बाग़ में आँखें चढ़ी हुई अपनी

वो नश्शा दीदा-ए-नर्गिस से आज उतार आया

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like