हमारा नफ़्स इक बादबां है - इमाम बख़्श नासिख

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

3 min read · 12.4K reads

हमारा नफ़्स इक बादबां है
रवाना कश्ति-ए-उम्र-ए-रवां है

अभी हर चंद वो बुत नौजवां है
सफेद उसका मगर मुवे मियांहै

मुअत्तर आतिश-ए-गुल का धुआं है
के मुँह पर गेसुवे अंबर फ़शां है

तन-ए-ख़ाकी में क़दर अपनी नहां है
ज़मीं जैसे हिजाब-ए-आसमां है

करूं क्या अहतियात-ए-जिस्म-ए-ख़ाकी
गुबार-ए-तोसिन-ए-उम्र-ए-रवां है

क्या इक आग से मछली को पैदा
ये एजाज़-ए-कफ़-ए-रंगीं अयां है

जब सवजां है अपना कोकब-ए-बख़्त
जमीं ऊपर है नीचे आसमाँ है

बहमदिल्लाह मेरा ममदूह ‘नासिख़’
जिगर बंद-ए-इमाम-ए-अंस-ओ-जां है
इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like