ज़ोर है गर्मी-ए-बाज़ार तिरे कूचे में

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

ज़ोर है गर्मी-ए-बाज़ार तिरे कूचे में

जम्अ हैं तेरे ख़रीदार तिरे कूचे में

देख कर तुझ को क़दम उठ नहीं सकता अपना

बन गए सूरत-ए-दीवार तिरे कूचे में

पाँव फैलाए ज़मीं पर मैं पड़ा रहता हूँ

सूरत-ए-साय-ए-दीवार तिरे कूचे में

गो तू मिलता नहीं पर दिल के तक़ाज़े से हम

रोज़ हो आते हैं सौ बार तिरे कूचे में

एक हम हैं कि क़दम रख नहीं सकते वर्ना

एँडते फिरते हैं अग़्यार तिरे कूचे में

पासबानों की तरह रातों को बे-ताबी से

नाले करते हैं हम ऐ यार तिरे कूचे में

आरज़ू है जो मरूँ मैं तो यहीं दफ़्न भी हूँ

है जगह थोड़ी सी दरकार तिरे कूचे में

गर यही हैं तिरे अबरू के इशारे क़ातिल

आज-कल चलती है तलवार तिरे कूचे में

हाल-ए-दिल कहने का 'नासिख़' जो नहीं पाता बार

फेंक जाता है वो अशआर तिरे कूचे में

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like