मुझ को फ़ुर्क़त की असीरी से रिहाई होती

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

मुझ को फ़ुर्क़त की असीरी से रिहाई होती

काश ईसा के एवज़ मौत ही आई होती

आशिक़ी में जो मज़ा है तो यही फ़ुर्क़त है

लुत्फ़ क्या था जो अगर उस से जुदाई होती

गर न हो शम्अ' तो मा'दूम हैं परवाने भी

तू न होता तो सनम कब ये ख़ुदाई होती

ग़ैर से करते हो अबरू के इशारे हर दम

कभी तलवार तो मुझ पर भी लगाई होती

उस की हर दम की नसीहत से मैं तंग आया हूँ

काश नासेह से भी आँख उस ने लड़ाई होती

हूँ वो ग़म-दोस्त कि सब अपने ही दिल में भरता

ग़म-ए-आलम की अगर इस में समाई होती

ख़त के आग़ाज़ में तो मुझ से हुआ साफ़ तू कब

लुत्फ़ तब था कि सफ़ाई में सफ़ाई होती

अब्र-ए-रहमत से तो महरूम रही किश्त मिरी

कोई बिजली ही फ़लक तू ने गिराई होती

दश्त-ए-पुर-ख़ार में मेहंदी की हवस भी निकली

कब हमारी कफ़-ए-पा वर्ना हिनाई होती

धोई क्यूँ अश्क के तूफ़ान से लौह-ए-महफ़ूज़

सर-नविश्त अपनी ही 'नासिख़' ने मिटाई होती

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like