जी लेती है वो ज़ुल्फ़-ए-सियह-फ़ाम हमारा

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

जी लेती है वो ज़ुल्फ़-ए-सियह-फ़ाम हमारा

बुझता है चराग़ आज सर-ए-शाम हमारा

ऐसा कोई गुमनाम ज़माने में न होगा

गुम हो वो नगीं जिस पे खुदे नाम हमारा

अव्वल तो न क़ासिद को रहे कू-ए-सनम याद

पहुँचे तो फ़रामोश हो पैग़ाम हमारा

हम गो कि हैं दीवाने मगर ग़र्क़-ए-यम-ए-अश्क

यूनान के मानिंद हुआ नाम हमारा

मय पाई न पीने को तो हम पी गए आँसू

अश्कों से भी साक़ी न भरा जाम हमारा

का'बे में भी वहशत की रही दस्त-दराज़ी

सद-चाक किया जामा-ए-एहराम हमारा

तिफ़्ली में थी इक दाया हैं अब चार के काँधे

आग़ाज़ से क्या ख़ूब है अंजाम हमारा

इक-आध रहे जिस्म-ए-मुशब्बक में तिरा तीर

ख़ाली न कभी सैद से हो दाम हमारा

काम औरों के जारी रहें नाकाम रहें हम

अब आप की सरकार में क्या काम हमारा

'नासिख़' कहें जल्द आ के कहें क़ासिद-ए-जानाँ

ख़त लीजिए दिलवाइए इनआ'म हमारा

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like