है दिल-ए-सोज़ाँ में तूर उस की तजल्ली-गाह का

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

है दिल-ए-सोज़ाँ में तूर उस की तजल्ली-गाह का

रू-ए-आतिशनाक हर शोला है मेरी आह का

वस्ल क्या हम ख़ाकसारों को हो इस दिल-ख़्वाह का

ख़ाक में आलूदा होना कब है मुमकिन माह का

नूर-अफ़शाँ जब से है दिल में ख़याल उस माह का

तूर का शोला धुआँ है मेरी शम-ए-आह का

क़ामत-ए-मौज़ूँ नज़र आए मुझे जा-ए-अलिफ़

था शुरू-ए-आशिक़ी दिन मेरी बिस्मिल्लाह का

समझे मय-कश देख कर अबरू तिरी बाला-ए-चश्म

मय-कदे से मर्तबा आला है बैतुल्लाह का

आमद-ए-ख़त में तो होने दे निगाहों का गुज़र

देख ले बचने नहीं पाता है सब्ज़ा राह का

ख़ल्क़ ने क़ुरआन देखा जब हुआ माह-ए-रजब

हम ने देखा मुसहफ़-ए-रुख़्सार अपने माह का

आते ही उस तिफ़्ल के रौशन सियह-ख़ाना हुआ

शम्अ साँ जल्वा है उस के क़ामत-ए-कोताह का

यार का 'नासिख़' फटा है पैरहन तो ऐब क्या

है कताँ को चाक करना काम नूर-ए-माह का

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like