चोट दिल को जो लगे आह-ए-रसा पैदा हो

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

चोट दिल को जो लगे आह-ए-रसा पैदा हो

सदमा शीशे को जो पहुँचे तो सदा पैदा हो

कुश्ता-ए-तेग़-ए-जुदाई हूँ यक़ीं है मुझ को

उज़्व से उज़्व क़यामत में जुदा पैदा हो

हम हैं बीमार-ए-मोहब्बत ये दुआ माँगते हैं

मिस्ल-ए-इक्सीर न दुनिया में दवा पैदा हो

कह रहा है जरस-ए-क़ल्ब ब-आवाज़-ए-बुलंद

गुम हो रहबर तो अभी राह-ए-ख़ुदा पैदा हो

किस को पहुँचा नहीं ऐ जान तिरा फ़ैज़-ए-क़दम

संग पर क्यूँ न निशान-ए-कफ़-ए-पा पैदा हो

मिल गया ख़ाक में पिस पिस के हसीनों पर मैं

क़ब्र पर बोएँ कोई चीज़ हिना पैदा हो

अश्क थम जाएँ जो फ़ुर्क़त में तो आहें निकलें

ख़ुश्क हो जाए जो पानी तो हवा पैदा हो

याँ कुछ अस्बाब के हम बंदे ही मुहताज नहीं

न ज़बाँ हो तो कहाँ नाम-ए-ख़ुदा पैदा हो

गुल तुझे देख के गुलशन में कहें उम्र दराज़

शाख़ के बदले वहीं दस्त-ए-दुआ' पैदा हो

बोसा माँगा जो दहन का तो वो क्या कहने लगे

तू भी मानिंद-ए-दहन अब कहीं ना पैदा हो

न सर-ए-ज़ुल्फ़ मिला बलबे दराज़ी तेरी

रिश्ता-ए-तूल-ए-अमल का भी सिरा पैदा हो

किस तरह सच है न ख़ुर्शेद को रजअ'त हो जाए

तुझ सा आफ़ाक़ में जब माह-लक़ा पैदा हो

अभी ख़ुर्शेद जो छुप जाए तो ज़र्रात कहाँ

तू ही पिन्हाँ हो तो फिर कौन भला पैदा हो

क्या मुबारक है मिरा दस्त-ए-जुनूँ ऐ 'नासिख़'

बैज़ा-ए-बूम भी टूटे तो हुमा पैदा हो

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like