चैन दुनिया में ज़मीं से ता-फ़लक दम भर नहीं

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

चैन दुनिया में ज़मीं से ता-फ़लक दम भर नहीं

दाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

सर रहे या जाए कुछ हम मय-कशों को डर नहीं

कौन सा मीना-ए-मय ऐ मोहतसिब बे-सर नहीं

वो बुत-ए-शीरीं-अदा करता है मुझ को संगसार

ये शकर-पारे बरसते हैं जुनूँ पत्थर नहीं

हो रहा है एक आलम तेरे अबरू पर निसार

कौन गर्दन है जहाँ में जो तह-ए-ख़ंजर नहीं

दम निकलने पर जो आता है नहीं रुकता है फिर

देख लो क़स्र-ए-हबाब ऐ अहल-ए-ग़फ़लत दर नहीं

आदमी तो क्या वो कहता है निशान-ए-पा से भी

क्यूँ पड़ा है मेरे कूचे में तिरा क्या घर नहीं

ऐ तसव्वुर क्यूँ बुतों को जमा करता है यहाँ

दिल मिरा काबा है कुछ बुत-ख़ाना-ए-आज़र नहीं

शिकवा जो बे-नौकरी का करते हैं नादान हैं

आप आक़ा है किसी का जो कोई नौकर नहीं

है ख़राबात-ए-जहाँ में भी वो साक़ी से नुफ़ूर

जो कि ऐ 'नासिख़' ग़ुलाम-ए-साक़ी-ए-कौसर नहीं

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like