सब हसीनों में वो प्यारा ख़ूब है

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

सब हसीनों में वो प्यारा ख़ूब है

एक चेहरा जिस्म सारा ख़ूब है

ऐसे मुखड़े की बलाएँ लीजिए

भोला भोला प्यारा प्यारा ख़ूब है

मेरी महफ़िल में कभी आते नहीं

ग़ैर के घर में गुज़ारा ख़ूब है

दोनों आँखें क़ातिल-ए-उश्शाक़ हैं

लश्कर-ए-मिज़्गाँ सफ़-आरा ख़ूब है

चर्ख़ पर तुम को चढ़ा कर देखिए

कौन सा तारों में तारा ख़ूब है

तुम जो आए जिस्म में जान आ गई

जान में पैरा तुम्हारा ख़ूब है

पास अपने हो अगर तस्वीर-ए-यार

ज़िंदगानी का सहारा ख़ूब है

क्यूँ मिलें हम आप से चोरी-छुपे

बात जो है आश्कारा ख़ूब है

तू कहा मैं ने तो आज़ुर्दा हुए

ग़ैर की गाली गवारा ख़ूब है

चाँद से बढ़ती है आँखों की ज़िया

ख़ूब-रूओं का नज़ारा ख़ूब है

दोस्तों से इंहिराफ़ अच्छा नहीं

दुश्मनों से भी मुदारा ख़ूब है

माँग बालों में ही क्या है आब-दार

डूब-मरने को ये धारा ख़ूब है

आबरू जाती रहेगी आप की

'बहर' अब उस से किनारा ख़ूब है

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी