महरम के सितारे टूटते हैं

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

महरम के सितारे टूटते हैं

पिस्तान के अनार छूटते हैं

दिल पर है वो सदमा-ए-जुदाई

घड़ियाल भी सीना कूटते हैं

कोई तो मता-ए-दिल को पूछे

आबाद रहें जा लूटते हैं

आँखों को बहाएगा ये रोना

दरिया में चराग़ छूटते हैं

तय किस से हो वादी-ए-मोहब्बत

चलते हुए पाँव टूटते हैं

किस के गालों से हमसरी किए

सोने के वरक़ को कूटते हैं

ये दिल उसे मुफ़्त भी है महँगा

हम ख़ुश हैं की सस्ते छूटते हैं

रिंदों ने दिया जो साना अपना

साक़ी की दुकान लूटते हैं

क्या शिकोह-ए-संग को दुकान-ए-'बहर'

हम पर तो पहाड़ टूटते हैं

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like