जाते है ख़ानक़ाह से वाइज़ सलाम है

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

जाते है ख़ानक़ाह से वाइज़ सलाम है

हम दैर से चले सनम अब राम राम है

सूरत वो साँवली कि कनहय्या ग़ुलाम है

मेरे सनम से ख़ूब-तर अल्लाह का नाम है

दर-पेश है वो मंज़िल-ए-ना-ताक़ती हमें

उठ्ठे जो हम-सफ़र है जो बैठे मक़ाम है

सय्याद ही बहार के पर्दे में बुलबुलो

हर ग़ुंचा है क़फ़स रग-ए-गुल तार-ए-राम है

क्यूँ कर न मेरी याद फ़रामोश हो उसे

समझा है यार नंग जिसे मेरा नाम है

मेरा लहू चटाएगा जब तक न तेग़ को

क़ातिल को दहने हाथ का खाना हराम है

साक़ी से हो जो दिल-शिकनी भी तो लुत्फ़ है

टूटा जो शीशा मेरी बग़ल का तो जाम है

फ़स्ल-ए-बहार बात की बात इस चमन में है

आवाज़-ए-ग़ुंचा रुख़्सत-ए-गुल का पयाम है

मस्ती टपक रही है यहाँ बाल बाल से

तन में लहू नहीं ये मय-ए-लाल-फ़ाम है

तहरीर-ए-हाल की किसे ताक़त है नामा-बर

है जान होंटों पर ये ज़बानी पयाम है

वो माह-रू छुपा है महाक़-ए-हिजाब में

आशिक़ के ज़िंदगी का महीना तमाम है

समझे रहें बहुत मिरे कम-माएगी हरीफ़

क़तरा वो हूँ कि आज मिरा 'बहर' नाम है

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like