दुखाती है दिल फिर मोहब्बत किसी की

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

दुखाती है दिल फिर मोहब्बत किसी की

कि आँखों में फिरती है सूरत किसी की

न पूछो ये हैं सिक्का-ए-दाग़ किस के

ये दौलत मिली है बदौलत किसी की

पुर-अरमान अहबाब दुनिया से उट्ठे

फ़लक ने निकाली न हसरत किसी की

ये आलम है अपना कि कहता है आलम

इलाही न हो ऐसी हालत किसी की

अजब बे-मुरव्वत से पाला पड़ा है

कहाँ तक करे कोई मिन्नत किसी की

उड़ा ले गई सर्व से क़ुमरियों को

क़यामत है बूटा सी क़ामत किस की

मैं इस दिल का साथी नहीं आशिक़ी में

बला मेरी ले सर पर आफ़त किसी की

नज़र में हैं यारान-ए-रफ़्ता के जलसे

ख़ुश आती नहीं मुझ को सोहबत किसी की

वो क्या दिन थे ऐ दिल तुझे याद है कुछ

वो मेरी ख़ुशामद वो नख़वत किसी की

बहुत बद है ऐ इश्क़ सरकार तेरे

न इज़्ज़त किसी की न हुरमत किसी की

शिकंजे में रहता है दिल आदमी का

ख़ुदा बंद रक्खे न हाजत किसी की

कहे मुझ को जो जिस का जी चाहे लेकिन

कभी मुझ से होगी न ग़ीबत किसी की

अबस 'बहर' मरते हो तुम हर किसी पर

मुबारक नहीं तुम को चाहत किसी की

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी