मूल्य - इला प्रसाद

इला प्रसादइला प्रसाद3 Sept 1960

8 min read · 12.4K reads

आवाज़ें आपस ही में टकराने लगी थीं।
मुझी तक लौट आने लगी थीं।
मेरा विश्वास खोने लगा था,
मुझे बार-बार शक होने लगा था।

ऐसा क्यों होता है?
आवाज़ें गूँज कर रह जाती हैं!
कहीं जाने से पहले ही
लौट आती हैं।

प्रतिध्वनियाँ परेशान करती रहीं...
मैं एक विश्वास को ढोती रही

एक आकाश था मेरा विश्वास
निर्दोष, खूबसूरत।
अछोर, आधारहीन
मुझ ही को छलता रहा।

मैं समझ पाई नहीं
अपने शक को बेमानी मान
बार-बार
जुड़ने की कोशिश में
जुड़ाव भी भ्रम पालती रही।

मोह नहीं नेह
जो बाँधती नहीं
बाँधकर मुक्त करता है
सीमाएँ जोड़ी नहीं जाती
तोड़कर मुक्त हुआ जाता है
वो कैसा प्यार है
जो मुक्त नहीं करता?

यों बार-बार खुद ही को समझाती
अपने प्यार पर फूली न समाती
मैं कहाँ-कहाँ आती जाती
इस अहसास को समेटे रही

कि तुम्हारा होना तो ऐसा ही है न
जैसा साँसें लेना?
होकर भी न होना
न होकर भी होना।

कितने कोरे सपने थे
कितने झूठे विश्वास
जिनके सहारे
आज तक चलती रही थी

खुद पर चकित हूँ
कि कैसे शांत हूँ
या उदभ्रांत हूँ!
कि वहाँ पहुँचकर भी
जहाँ सारे रास्ते डेड एंड बन जाते हैं
मौन हूँ
कौन हूँ?

पाना चाहा नहीं, पाया था।
मन छूटना चाहकर भी
कब छूट पाया था!
अनजाने ही खड़ी थी
प्रतीक्षारत
कि कोई सच हो ऐसा
जो मुझे तोड़ दे
झकझोरे, जगाए
और एक ओर मोड़ दे।

पर न झकझोरी गई हूँ
न जगाई गई हूँ
हालाँकि कितने मोड़ों से
आई गई हूँ।

और आज भी मौन हूँ
प्यार के उस एक तूफ़ान के बाद,
बाद के इन सारे तूफ़ानों को
अर्थहीन करता मेरा मन
अब और कोई भी मूल्य
नहीं चुकाएगा
इला प्रसाद
About the poet

इला प्रसाद

View profile & all 35 Poems / Stories

More from इला प्रसाद

  1. धूप का टुकड़ा - इला प्रसाद

    गोल मेज पर बिखरी हुईंताश की रंगीन पत्तियां

    12.4K reads
  2. आँख ये धन्य है - नरेन्द्र मोदी - अंजना संधीर

    आँख ये धन्य है (कविता संग्रह)जिंदगी की आँच में तपे हुए मन की अभिव्यक्ति है - आँख ये धन्य है। गुजराती में यह संकलन ‎आँख आ धन्य छे के नाम से २००७ में प्रकाशित हुआ था। हिंदी में इसे आने में यदि सात वर्षों का लंबा समय लगा तो इसकी अनेक वजहें हो सकती हैं किन्तु इतना निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी की ६७ कविताओं की इस किताब में कई कविताएँ हैं जो काव्य कला की दृष्टि से अच्छी हैं। अधिकांश कवितायें देश भक्ति और मानवता से जुड़ी हैं। साथ ही एक वीतराग मन का आभास देती हैं। एक ऐसे व्यक्तित्व का भी- जो उच्च आदर्शों को समर्पित है। एक आत्मविश्वास है जो ईश्वर पर भरोसा रखने से पैदा हुआ है।

    12.4K reads
  3. अस्वीकृति - इला प्रसाद

    मैं तलछट सी निकालकरफेंक दी गई हूँ

    12.4K reads
  4. शुरूआत - इला प्रसाद

    जब भी सुबह शुरूआत हुईअँधेरे में हुई

    12.4K reads
  5. कपास - इला प्रसाद

    आसमान की नीली चादर परबादलों की कपास धुनकर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like