अधिक तो नहीं थी
बस एक जलती हुई अगरबत्ती थी
जो धीमे-धीमें सुलगती रही
अलक्षित
और एक दुनिया अंदर ही अंदर
जल कर राख हो गयी
अपने ही अंदर की आग से
अगरबत्ती की राख से
फिर से उठी मैं
अगरबत्ती बन कर
और फिर से तपने लगी

गोल मेज पर बिखरी हुईंताश की रंगीन पत्तियां
आँख ये धन्य है (कविता संग्रह)जिंदगी की आँच में तपे हुए मन की अभिव्यक्ति है - आँख ये धन्य है। गुजराती में यह संकलन आँख आ धन्य छे के नाम से २००७ में प्रकाशित हुआ था। हिंदी में इसे आने में यदि सात वर्षों का लंबा समय लगा तो इसकी अनेक वजहें हो सकती हैं किन्तु इतना निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी की ६७ कविताओं की इस किताब में कई कविताएँ हैं जो काव्य कला की दृष्टि से अच्छी हैं। अधिकांश कवितायें देश भक्ति और मानवता से जुड़ी हैं। साथ ही एक वीतराग मन का आभास देती हैं। एक ऐसे व्यक्तित्व का भी- जो उच्च आदर्शों को समर्पित है। एक आत्मविश्वास है जो ईश्वर पर भरोसा रखने से पैदा हुआ है।
मैं तलछट सी निकालकरफेंक दी गई हूँ
जब भी सुबह शुरूआत हुईअँधेरे में हुई
आसमान की नीली चादर परबादलों की कपास धुनकर