करे सलाम उसे तो कोई जवाब न दे - इब्राहीम अश्क़

इब्राहीम अश्क़इब्राहीम अश्क़

3 min read · 12.4K reads

करे सलाम उसे तो कोई जवाब न दे
इलाही इतना भी उस शख्स को हिज़ाब न दे

तमाम शहर के चेहरों को पढ़ने निकला हूँ
ऐ मेरे दोस्त मेरे हाथ में क़िताब न दे

गज़ल के नाम को बदनाम कर दिया उसने
कुछ और दे मेरे साक़ी मुझे शराब न दे

मैं तुझ को देख के तेरे भरम को जान सकूँ
इक आदमी हूँ ज़रा सोच ऐसी ताब न दे

वो न मिल पाए अगर मुझको इस ज़माने में
तो ऐसी हूर का दुनिया में कोई ख़्वाब न दे

ये मेरे फन की तलब है कि दिल की बात कहूँ
वो अश्क दे के ज़माने को को इंकिलाब न दे.
इब्राहीम अश्क़
About the poet

इब्राहीम अश्क़

View profile & all 10 Poems / Stories

More from इब्राहीम अश्क़

  1. आशना मिलते नहीं अहल-ए-वफ़ा - इब्राहीम अश्क़

    आशना मिलते नहीं अहल-ए-वफ़ा मिलते नहींशहर है आबाद लेलिन दिल-रुबा मिलते नहीं

    12.4K reads
  2. देखा तो कोई और था सोचा तो कोई और - इब्राहीम अश्क़

    देखा तो कोई और था सोचा तो कोई औरअब आ के मिला और था चाह तो कोई और

    12.4K reads
  3. दुनिया लुटी तो दूर सर तकता ही रह गया - इब्राहीम अश्क़

    दुनिया लुटी तो दूर सर तकता ही रह गयाआँखों में घर के ख्वाब का नक्शा ही रह गया

    12.4K reads
  4. गुलशन में लेके चल किसी सहरा - इब्राहीम अश्क़

    गुलशन में लेके चल किसी सहरा में ले के चलऐ दिल मगर सुकून की दुनिया में ले चल

    12.4K reads
  5. जब मेरी हक़ीक़त जा जा कर, उन को जो सुनाई लोगों ने - इब्राहीम अश्क़

    जब मेरी हक़ीक़त जा जा कर, उन को जो सुनाई लोगों नेकुछ सच भी कहा, कुछ झूठ कहा, कुछ बात बनाई लोगों ने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like