जब मेरी हक़ीक़त जा जा कर, उन को जो सुनाई लोगों ने - इब्राहीम अश्क़

इब्राहीम अश्क़इब्राहीम अश्क़

3 min read · 12.4K reads

जब मेरी हक़ीक़त जा जा कर, उन को जो सुनाई लोगों ने
कुछ सच भी कहा, कुछ झूठ कहा, कुछ बात बनाई लोगों ने

ढाये हैं हमेशा ज़ुल्म-ओ-सितम, दुनिया ने मुहब्बत वालों पर
दो दिल को कभी मिलने न दिया, दीवार उठाई लोगों ने

आँखों से न आँसू पोंछ सके, होंठों पे ख़ुशी देखी न गई
आबाद जो देखा घर मेरा, तो आग लगाई लोगों ने

तनहाई का साथी मिल न सका, रुस्वाई में शामिल शहर हुआ
पहले तो मेरा दिल तोड़ दिया, फिर ईद मनाई लोगों ने

इस दौर में जीना मुश्किल है, ऐ अश्क़ कोई आसान नहीं
हर इक क़दम पर मरने की, अब रस्म चलाई लोगों ने
इब्राहीम अश्क़
About the poet

इब्राहीम अश्क़

View profile & all 10 Poems / Stories

More from इब्राहीम अश्क़

  1. आशना मिलते नहीं अहल-ए-वफ़ा - इब्राहीम अश्क़

    आशना मिलते नहीं अहल-ए-वफ़ा मिलते नहींशहर है आबाद लेलिन दिल-रुबा मिलते नहीं

    12.4K reads
  2. देखा तो कोई और था सोचा तो कोई और - इब्राहीम अश्क़

    देखा तो कोई और था सोचा तो कोई औरअब आ के मिला और था चाह तो कोई और

    12.4K reads
  3. दुनिया लुटी तो दूर सर तकता ही रह गया - इब्राहीम अश्क़

    दुनिया लुटी तो दूर सर तकता ही रह गयाआँखों में घर के ख्वाब का नक्शा ही रह गया

    12.4K reads
  4. गुलशन में लेके चल किसी सहरा - इब्राहीम अश्क़

    गुलशन में लेके चल किसी सहरा में ले के चलऐ दिल मगर सुकून की दुनिया में ले चल

    12.4K reads
  5. करे सलाम उसे तो कोई जवाब न दे - इब्राहीम अश्क़

    करे सलाम उसे तो कोई जवाब न देइलाही इतना भी उस शख्स को हिज़ाब न दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like