सब को दिल के दाग़ दिखाए एक तुझी को दिखा न सके - इब्ने इंशा

इब्ने इंशाइब्ने इंशा15 Sept 1927 – 11 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

सब को दिल के दाग़ दिखाए एक तुझी को दिखा न सके
तेरा दामन दूर नहीं था हाथ हमीं फैला न सके

तू ऐ दोस्त कहाँ ले आया चेहरा ये ख़ुर्शीद मिसाल
सीने में आबाद करेंगे आँखों में तो समा न सके

ना तुझ से कुछ हम को निस्बत ना तुझ को कुछ हम से काम
हम को ये मालूम था लेकिन दिल को ये समझा न सके

अब तुझ से किस मुँह से कह दें सात समुंदर पार न जा
बीच की इक दीवार भी हम तो फाँद न पाए ढा न सके

मन पापी की उजड़ी खेती सूखी की सूखी ही रही
उमड़े बादल गरजे बादल बूँदें दो बरसा न सके
इब्ने इंशा
About the poet

इब्ने इंशा

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like