अरहर की दाल

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

1 min read · 12.4K reads

कितनी स्वादिष्ट है

चायल के साथ खाओ

बासमती हो तो क्या कहना

भर कटोरी

थाली में उड़ेलो

थोड़ा गर्म घी छोड़ो

भुनी हुई प्याज़

लहसन का तड़का

इस दाल-चावल के सामने

क्या है पंचतारा व्यंजन

उँगली चाटो

चाक़ू चम्मच वाले

क्या समझें इसका स्वाद!

मैं गंगा में लहर पर लहर

खाता डूबता

झपक और लोरियाँ

हल्की-हल्की

एक के बाद एक थाप

नींद जैसे

नरम जल

वाह रे भोजन के आनंद

अरहर की दाल

और बासमती

उस पर तैरता थोड़ा-सा घी।

इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like