अपना अंदाज़-ए-जुनूँ सब से जुदा रखता हूँ मैं

Himayat Ali ShairHimayat Ali Shair14 Jul 1926 – 16 Jul 2019

1 min read · 12.7K reads

अपना अंदाज़-ए-जुनूँ सब से जुदा रखता हूँ मैं

चाक-ए-दिल चाक-ए-गरेबाँ से सिवा रखता हूँ मैं

ग़ज़नवी हूँ और गिरफ़्तार-ए-ख़म-ए-ज़ुल्फ़-ए-अयाज़

बुत-शिकन हूँ और दिल में बुत-कदा रखता हूँ मैं

है ख़ुद अपनी आग से हर पैकर-ए-गुल ताबनाक

ले हवा की ज़द पे मिट्टी का दिया रखता हूँ मैं

मैं कि अपनी क़ब्र में भी ज़िंदा हूँ घर की तरह

हर कफ़न को अपने गिर्द एहराम सा रखता हूँ मैं

दश्त-ए-ग़ुर्बत में हूँ आवारा मिसाल-ए-गर्द-बाद

कोई मंज़िल है न कोई नक़्श-ए-पा रखता हूँ मैं

मेरा साया भी नहीं मेरा उजाले के बग़ैर

और उजाले का तसव्वुर ख़्वाब सा रखता हूँ मैं

Himayat Ali Shair
About the poet

Himayat Ali Shair

View profile & all 21 Poems / Stories

More from Himayat Ali Shair

  1. आँख़ की क़िस्मत है अब बहता समंदर देखना

    आँख़ की क़िस्मत है अब बहता समंदर देखनाऔर फ़िर इक डूबते सूरज का मंज़र देखना

    12.7K reads
  2. अब बताओ जाएगी ज़िंदगी कहाँ यारो

    अब बताओ जाएगी ज़िंदगी कहाँ यारोफिर हैं बर्क़ की नज़रें सूए आश्याँ यारो

    12.8K reads
  3. बदन पे पैरहन-ए-ख़ाक के सिवा क्या है

    बदन पे पैरहन-ए-ख़ाक के सिवा क्या हैमिरे अलाव में अब राख के सिवा क्या है

    12.7K reads
  4. दस्तक हवा ने दी है ज़रा ग़ौर से सुनो

    दस्तक हवा ने दी है ज़रा ग़ौर से सुनोतूफ़ाँ की आ रही है सदा ग़ौर से सुनो

    12.8K reads
  5. हर कदम पर नित नए साँचें में ढल जाते हैं लोग

    हर कदम पर नित नए साँचें में ढल जाते हैं लोगदेखते ही देखते कितने बदल जाते हैं लोग

    12.6K reads