हम ने किस दिन तिरे कूचे में गुज़ारा न किया

Hasrat MohaniHasrat Mohani14 Oct 1875 – 13 May 1951

1 min read · 12.7K reads

हम ने किस दिन तिरे कूचे में गुज़ारा न किया

तू ने ऐ शोख़ मगर काम हमारा न किया

एक ही बार हुईं वजह-ए-गिरफ़्तारी-ए-दिल

इल्तिफ़ात उन की निगाहों ने दोबारा न किया

महफ़िल-ए-यार की रह जाएगी आधी रौनक़

नाज़ को उस ने अगर अंजुमन-आरा न किया

तान-ए-अहबाब सुने सरज़निश-ए-ख़ल्क़ सही

हम ने क्या क्या तिरी ख़ातिर से गवारा न किया

जब दिया तुम ने रक़ीबों को दिया जाम-ए-शराब

भूल कर भी मिरी जानिब को इशारा न किया

रू-ब-रू चश्म-ए-तसव्वुर के वो हर वक़्त रहे

न सही आँख ने गर उन का नज़ारा न किया

गर यही है सितम-ए-यार तो हम ने 'हसरत'

न किया कुछ भी जो दुनिया से किनारा न किया

Hasrat Mohani
About the poet

Hasrat Mohani

Syed Fazl-ul-Hasan (14 October 1875 – 13 May 1951), known by his pen-name Hasrat Mohani, was an Indian activist, freedom Fighter in the Indian independence movement and a noted poet of the Urdu language. He coined the notable slogan Inquilab Zindabad (transla…

View profile & all 42 Poems / Stories