आप ने क़द्र कुछ न की दिल की

Hasrat MohaniHasrat Mohani14 Oct 1875 – 13 May 1951

1 min read · 12.6K reads

आप ने क़द्र कुछ न की दिल की

उड़ गई मुफ़्त में हँसी दिल की

ख़ू है अज़-बस कि आशिक़ी दिल की

ग़म से वाबस्ता है ख़ुशी दिल की

याद हर हाल में रहे वो मुझे

अल-ग़रज़ बात रह गई दिल की

मिल चुकी हम को उन से दाद-ए-वफ़ा

जो नहीं जानते लगी दिल की

चैन से महव-ए-ख़्वाब-ए-नाज़ में वो

बेकली हम ने देख ली दिल की

हमा-तन सर्फ़-होश्यारी-ए-इश्क़

कुछ अजब शय है बे-ख़ुदी दिल की

उन से कुछ तो मिला वो ग़म ही सही

आबरू कुछ तो रह गई दिल की

मर मिटे हम न हो सकी पूरी

आरज़ू तुम से एक भी दिल की

वो जो बिगड़े रक़ीब से 'हसरत'

और भी बात बन गई दिल की

Hasrat Mohani
About the poet

Hasrat Mohani

Syed Fazl-ul-Hasan (14 October 1875 – 13 May 1951), known by his pen-name Hasrat Mohani, was an Indian activist, freedom Fighter in the Indian independence movement and a noted poet of the Urdu language. He coined the notable slogan Inquilab Zindabad (transla…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from Hasrat Mohani

  1. चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद है

    चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद हैहम को अब तक आशिक़ी का वो ज़माना याद है

    13.0K reads
  2. रौशन जमाल-ए-यार से है अंजुमन तमाम

    रौशन जमाल-ए-यार से है अंजुमन तमामदहका हुआ है आतिश-ए-गुल से चमन तमाम

    12.7K reads
  3. भुलाता लाख हूँ लेकिन बराबर याद आते हैं

    भुलाता लाख हूँ लेकिन बराबर याद आते हैंइलाही तर्क-ए-उल्फ़त पर वो क्यूँकर याद आते हैं

    12.6K reads
  4. वो चुप हो गए मुझ से क्या कहते कहते

    वो चुप हो गए मुझ से क्या कहते कहतेकि दिल रह गया मुद्दआ कहते कहते

    12.6K reads
  5. है मश्क़-ए-सुख़न जारी चक्की की मशक़्क़त भी

    है मश्क़-ए-सुख़न जारी चक्की की मशक़्क़त भीइक तुर्फ़ा तमाशा है 'हसरत' की तबीअत भी

    12.7K reads