यो(भो)गेच्छा

हरिशंकरन अशोकनहरिशंकरन अशोकन

1 min read · 12.4K reads

कुर्तें-क़मीज़ें

बेचैन तितलियों से

भरे पड़े हैं

खुलते बटनों के संग

चारों ओर के

पेड़-पौधे

और भी खिलने-सँवरने लगते हैं

वसंत तितलियों को नहीं

तितलियाँ वसंत को

साथ ले आती हैं…

फिर इन गर्मियों को

क्यों बर्दाश्त करें हम?

हरिशंकरन अशोकन
About the poet

हरिशंकरन अशोकन

मलयालम की नई पीढ़ी के प्रसिद्ध कवि। दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 4 Poems / Stories