कहानी का एक पात्र

हरीशचंद्र पांडेहरीशचंद्र पांडे28 Sept 1952

1 min read · 12.4K reads

मैंने लिखी एक कहानी

उसका एक पात्र मनोहर

पात्र तो बहुत थे, मगर

सबके पास कुछ न कुछ काम थे करने को

मनोहर को कहानी भर नहीं दे पाया मैं कोई काम

भूल ही गया उसे

आप किसी को अपने रचना-संसार में लाएँ

और कोई काम न दे पाएँ

कितनी लज्जा की बात है

मुझे दुबारा लिखनी है यह कहानी

हरीशचंद्र पांडे
About the poet

हरीशचंद्र पांडे

नवें दशक में सामने आए हिंदी के महत्त्वपूर्ण कवि। अपने काव्य-विषयों, धैर्य और सादगी के लिए उल्लेखनीय मूल नाम : हरीशचंद्र पांडे जन्म : अल्मोड़ा, उत्तराखंड हरीशचंद्र पांडे का जन्म उत्तराखंड से अल्मोड़ा में 28 दिसंबर 1952 को हुआ। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ से स्कूली शिक…

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like