राजनीति

हरे प्रकाश उपाध्यायहरे प्रकाश उपाध्याय

1 min read · 12.4K reads

यह इतना राजनीतिक समय है

जिसमें हर क्रिया राजनीतिक है

मल त्यागने से खाने तक

तुम्हारा मुस्कुराना भी निर्दोष नहीं है बच्चे

उसका भी आशय

कम ख़तरनाक नहीं लिया जा रहा है

तितली तुम्हारे उस फूल पर बैठने का

सीधा अर्थ यह लिया जा रहा है

कि तुम इस फूल के ख़िलाफ़ हो

अब बताइए भला

इतनी राजनीति के बीच

आप कैसे और कब तक

बचेंगे लहूलुहान होने से!

हरे प्रकाश उपाध्याय
About the poet

हरे प्रकाश उपाध्याय

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like