सच पे ही साबित-क़दम ठहरी थी मैं

हाजरा नूर ज़रयाबहाजरा नूर ज़रयाब

1 min read · 12.4K reads

सच पे ही साबित-क़दम ठहरी थी मैं

और झूटी बात पर रूठी थी मैं

देर से आमद की ही सुन कर नवेद

आप की तस्वीर से उलझी थी मैं

तुझ से मिल कर बढ़ गई वक़अत मिरी

वर्ना पहले ख़ुद को कब समझी थी मैं

तू ने पढ़ कर कर दिया मुझ को ग़ज़ल

वर्ना हर्फ़-ए-मोहमिला जैसी थी मैं

कर दिया 'ज़रयाब' ने शाहीं मुझे

शाइ'री के बाग़ की तितली थी मैं

हाजरा नूर ज़रयाब
About the poet

हाजरा नूर ज़रयाब

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like