तिरी ज़ुल्फ़ों ने बल खाया तो होता

हैदर अली आतिशहैदर अली आतिश

1 min read · 12.5K reads

तिरी ज़ुल्फ़ों ने बल खाया तो होता

ज़रा सुम्बुल को लहराया तो होता

रुख़-ए-बे-दाग़ दिखलाया तो होता

गुल-ए-लाला को शरमाया तो होता

चलेगा कब्क क्या रफ़्तार तेरी

ये अंदाज़-ए-क़दम पाया तो होता

कहे जाते वो सुनते या न सुनते

ज़बाँ तक हाल-ए-दिल आया तो होता

समझता या न ऐ 'आतिश' समझता

दिल-ए-मुज़्तर को समझाया तो होता

हैदर अली आतिश
About the poet

हैदर अली आतिश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like