रुख़ ओ ज़ुल्फ़ पर जान खोया किया

हैदर अली आतिशहैदर अली आतिश

1 min read · 12.4K reads

रुख़ ओ ज़ुल्फ़ पर जान खोया किया

अँधेरे उजाले में रोया किया

हमेशा लिखे वस्फ़-ए-दंदान-ए-यार

क़लम अपना मोती पिरोया किया

कहूँ क्या हुई उम्र क्यूँ-कर बसर

मैं जागा किया बख़्त सोया किया

रही सब्ज़ बे-फ़िक्र किश्त-ए-सुख़न

न जोता किया मैं न बोया किया

बरहमन को बातों की हसरत रही

ख़ुदा ने बुतों को न गोया किया

मज़ा ग़म के खाने का जिस को पड़ा

वो अश्कों से हाथ अपने धोया किया

ज़नख़दाँ से 'आतिश' मोहब्बत रही

कुएँ में मुझे दिल डुबोया किया

हैदर अली आतिश
About the poet

हैदर अली आतिश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like