आशिक़ हूँ मैं नफ़रत है मिरे रंग को रू से

हैदर अली आतिशहैदर अली आतिश

1 min read · 12.4K reads

आशिक़ हूँ मैं नफ़रत है मिरे रंग को रू से

पैवंद नहीं चाक गरेबाँ को रफ़ू से

दामन मिरे क़ातिल का न रंगीं हो लहू से

हर-चंद कि नज़दीक हो रग-हा-ए-गुलू से

गुलज़ार-ए-जहाँ पर न पड़ी आँख हमारी

कोताह थी उम्र अपनी हबाब-ए-लब-ए-जू से

करता है वो सफ़्फ़ाक ख़त-ए-शौक़ के पुर्ज़े

मेहंदी मली जाती है कबूतर के लहू से

आशिक़ हूँ मगर करते हैं माशूक़ ख़ुशामद

नाज़ुक है तबीअत मिरी बीमार की ख़ू से

हैदर अली आतिश
About the poet

हैदर अली आतिश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like