भौंहौं से पसीने के मोती टपकाती
मैं मालिन अलबेली बनफ़्शे के फूल चुनती।
शालामार में शराब का प्याला भरते हुए
गूँथते हुए माला फूलों की—
यार की अवाई से हुलसती-थिरकती
मैं मालिन अलबेली बनफ़्शे के फूल चुनती।
इशाबार में मैंने भरीं सुराहियाँ
पटिया पारीं अपनी, गूँथी फूलों की माला
उसके लिए, जो है आने वाला।
मैं मालिन अलबेली बनफ़्शे के फूल चुनती।








