वो रौशनी के ब-क़ैद-ए-सहर नहीं ऐ - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

3 min read · 12.4K reads

 वो रौशनी के ब-क़ैद-ए-सहर नहीं ऐ दोस्त
 तेरा जमाल है मेरी नज़र नहीं ऐ दोस्त

 तेरे बग़ैर वो शाम ओ सहर नहीं ऐ दोस्त
 कोई चराग़ सर-ए-रह-गुज़र नहीं ऐ दोस्त

 बहाना ढूँढ लिया तुझ से बात करने का
 कुछ और मक़सद-ए-अर्ज़-ए-हुनर नहीं ऐ दोस्त

 शब-ए-फ़िराक़ ये महवियतों का आलम है
 किसी की हाए किसी को ख़बर नहीं ऐ दोस्त

 मह ओ नुजूम भी गर्म-ए-सफ़र तो हैं लेकिन
 कोई भी उन में मेरा हम-सफ़र नहीं ऐ दोस्त

 कभी उधर से जो गुज़रे तो सरसरी गुज़रे
 सवाद-ए-तूर तेरी रह-गुज़र नहीं ऐ दोस्त
ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ
About the poet

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

  1. बहार आई गुल-अफ़्शानियों के - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    बहार आई गुल-अफ़्शानियों के दिन आएउठाओ साज़ ग़ज़ल-ख़्वानियों के दिन आए

    12.4K reads
  2. छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर आ जाएपियो शराब के चेहरे पे नूर आ जाए

    12.4K reads
  3. दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी क़ातिल की तरफ़बे-गुनाही के सिवा कौन था बिस्मिल की तरफ़

    12.4K reads
  4. गुलों के साथ अजल के पयाम - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    गुलों के साथ अजल के पयाम भी आएबहार आई तो गुलशन में दाम भी आए

    12.4K reads
  5. हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर गुम होमिले वो रात के जिस रात की सेहर गुम हो

    12.4K reads