मेरी सहबा-परस्ती मोरीद-ए-इल्ज़ाम है - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

3 min read · 12.4K reads

 मेरी सहबा-परस्ती मोरीद-ए-इल्ज़ाम है साक़ी
 ख़िरद वालों की महफ़िल में जुनूँ बदनाम है साक़ी

 जुनूँ में और ख़िरद में दर-हक़ीक़त फ़र्क़ इतना है
 वो ज़ेर-ए-दर है साक़ी ये ज़ेर-ए-दाम है साक़ी

 सू-ए-मंज़िल बढ़े जाता हूँ मय-ख़ाना ब मय-ख़ाना
 मज़ाक़-ए-जुस्तुजू तिश्ना-लबी का नाम है साक़ी

 कभी जो चार क़तरे भी सलीक़े से न पी पाए
 वो रिंद-ए-ख़ाम है साक़ी वो नंग-ए-जाम है साक़ी

 नहीं है आज भी शाइस्ता-ए-आदाब-ए-मय-नोशी
 वो इक रिंद-ए-बला-कश जिस का ताबाँ नाम है साक़ी
ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ
About the poet

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

  1. बहार आई गुल-अफ़्शानियों के - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    बहार आई गुल-अफ़्शानियों के दिन आएउठाओ साज़ ग़ज़ल-ख़्वानियों के दिन आए

    12.4K reads
  2. छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर आ जाएपियो शराब के चेहरे पे नूर आ जाए

    12.4K reads
  3. दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी क़ातिल की तरफ़बे-गुनाही के सिवा कौन था बिस्मिल की तरफ़

    12.4K reads
  4. गुलों के साथ अजल के पयाम - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    गुलों के साथ अजल के पयाम भी आएबहार आई तो गुलशन में दाम भी आए

    12.4K reads
  5. हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर गुम होमिले वो रात के जिस रात की सेहर गुम हो

    12.4K reads